Monday, October 19th, 2026

 सभी सेंटर तक कल पहुंच जाएंगे टीके!

नई दिल्ली
16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से पहले देशभर के 13 शहरों के कई वैक्सीन स्टोरों पर लगभग 54.72 लाख वैक्सीन की खुराक प्राप्त हुई। टीकों को शहरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया आज और कल चलेगी। देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही हैं वहीं, केंद्र सरकार राज्यों तक वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाने में जुटी है।आपको बता दें कि ड्राई रन के दौरान राज्यों ने भी अपनी-अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली है।मिल रही जानकारी के मुताबिक कोविशिल्ड के कुल 1.1 करोड़ शॉट्स और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन के 55 लाख शॉट्स 14 जनवरी तक विभिन्न शहरों में पहुंचाए जाएंगे। टीकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी राज्यों ने भंडारण की व्यवस्था की है। 

पहले चरण में तीन करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके दिए जाएंगे, जिन्होंने महामारी के दौरान अपनी सेवा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में इस बात की घोषणा की थी कि इन लोगों के टीकाकरण का पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी। 

 

#टीके

Source : Agency

पाठको की राय